Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान श्रीकृष्ण पर बाल कविता | वात्सल्य रस | कवयित्री सन्नू नेगी

एक बार यह वीडियो जरूर देखें 🤔😇👆👆

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओ का कोई अंत नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओ से संसार को जो पाठ सिखाया है वह हमेशा से ही अनुकरणीय रहेगा। कवयित्री सन्नू नेगी जी द्वारा रचित बाल कविता "कृष्ण कन्हैया" में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ बहुत ही सुन्दर चित्रण किया गया है।
                                               -ईश्वर तड़ियाल "प्रश्न"

"कृष्ण कन्हैया"

आ जाओ मोरे कृष्ण कन्हैया,
एक बार फिर छवि दिखलाओ।
ग्वाल बालन की टोली बनकर,
फिर गोकुल की गलियां सजाओ।।


माखन रोटी हाथ में रख कर,
पुनः काक के भाग जगा दो।
मुरली की मधुर धुन बजाकर,
सब गायों को पास बुला दो।।


आ जाओ मोरे कृष्ण कन्हैया,
एक बार फिर छवि दिखलाओ।
ढूंढ रहे तुम्हें डाल-पात,उस
निधिवन में उल्लास जगा दो।।


प्रेम की गागर लाकर कान्हा,
जग को प्रेम का पाठ सीखा दो।
आ जाओ मोरे कृष्ण कन्हैया,
एक बार फिर छवि दिखलाओ।।


गली -गली सैरंध्री सहमी,
आकर उनकी लाज बचा दो।
एक बार फिर आकर माधव,
हम सब के तुम भाग जगा दो।।


आ जाओ मोरे कृष्ण कन्हैया,
एक बार फिर छवि दिखला दो।
भूखे प्यासे बैठे कई सुदामा,
मित्रता का तुम पाठ पढ़ा दो।।


क्षण भंगुर वैभव का लालच,
जग को गीता सार बता दो।
आ जाओ मोरे कृष्ण कन्हैया,
एक बार फिर छवि दिखला दो।।


आ जाओ मोरे कृष्ण कन्हैया,
सब जीवन अनुराग भरो।
भारत की गली -गली में,
पुनः गोकुल सा सद्भाव करो।।


आ जाओ मोरे कृष्ण कन्हैया,
सब जीवन अनुराग भरो.... 
                       - कवयित्री सन्नू नेगी


यह भी देखिए -

लाल रंग की चिड़िया ,
लगती कितनी सुन्दर।
मधुर गाना वो गाती है।
उड़ना उसका सपना है।
-बाल कवयित्री प्रियांशी (रा.उ.प्रा.वि. गूमखाल )
"लाल रंग की चिड़िया" बाल कविता पढ़े -Click   

मोह जाल में फँसकर हम ,
भूल गए जीवन की शान  । 
जन्मदाता मेरे पालनकर्ता तुम ,
हम छोड़ गए अपना भगवान ।
-ईश्वर तड़ियाल "प्रश्न "
माता -पिता पर सम्पूर्ण सारांश सहित पूरी कविता पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें -Click Here

जीवन की गहराई में जाकर,
कुछ क्षण तुमसे बात करके,
पूछ लिया हाल सखा तुम्हारा।
बचपन के तुम सखा पाकर,
कसूर दिल का समझा करके,
गुजरा समय कवि असहाय तुम्हारा।
-ईश्वर तड़ियाल "प्रश्न "
"सखा" पूरी कविता पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे -Click Here

रिश्तों की सुन्दर डोर हाथ में,
बन्धन एक सवेरा बना।
कदम बढ़ते गए जिनके हर रोज,
उनका मंजिल में नया डेरा बना।।
रिश्तों की मर्यादा को छूकर,
मंजिलों का स्वर्ण महल बना।
-ईश्वर तड़ियाल "प्रश्न "
रिश्ता पर सम्पूर्ण सारांश सहित पूरी कविता पढ़ने के लिए क्लिक करें -Click Here

मैं जन्मी पर, अजन्मी ही रही।
गर्भ में थी , गर्भ में ही रही।
जन्मी भी मैं, पर जन्मी ही नहीं।
जो जन्मी, बेटी थी वो
बहिन थी, पोती भी थी वो।
मां के गर्भ से ,
- कवयित्री अनीता ध्यानी 
"अजन्मी" पूरी कविता पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें -Click Here

उम्र के उस दौर में सफर कर रही हूँ।
जहाँ परिभाषा स्वयं की गढ़ रही हूँ।
बहुत देख चुकी जमाने की नजर से;
अपनी नजर से खुद को अब देख रही हूँ।
-कवयित्री सुनीता ध्यानी 
"समय" पर पूरी कविता पढ़ने के लिए क्लिक करें -Click Here

www.myhindipoetry.com - Click Here आधुनिक कविताओं का ब्लॉग सम्पूर्ण सारांश सहित विजिट अवश्य करें। 


 Subsribe our chanal 

Share This Post :-


Post a Comment

0 Comments